फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक देंगे धरना
विज्ञापन

कस्तूरबा शिक्षकों को सम्मानजक वेतन समेत 21 सूत्री मांगपत्र सीएम को भेजेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह के आह्वान पर सात सितंबर को समस्त बीआरसी पर शिक्षक धरना देंगे।
विज्ञापन

इस धरने में शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन, पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्री मांगपत्र सीएम को भेजा जाएगा। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, कोषाध्यक्ष केसी सिंह, सेमरियावां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आजम, महामंत्री मो शोएब अख्तर, कोषाध्यक्ष राम निवास ने दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक विभागीय कार्यशैली की उत्पीड़ित हैं। शिक्षकों को बिना लैपटॉप वितरण , इंटरनेट सुविधा दिए बिना ऑनलाइन कार्य लिया जा रहा है। शिक्षामित्रों को शिक्षक पद से हटाकर शिक्षामित्र बनाया और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये से घटाकर सात हजार रुपये दिया जा रहा है। रसोइया आर्थिक तंगी से झेल रहे हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों को सभी योग्यता के बावजूद शिक्षक से कम वेतन दिया जा रहा है। एस्मा लगाकर शिक्षकों के आंदोलन को रोका जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से बीआरसी पर एकत्र होकर धरने का सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें