फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजापुर सरैया के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर को पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजापुर सरैया के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर को पद से हटाया
विज्ञापन

भाई के पत्नी का फर्जी तरीके से बनवाया था अनुुसूचित का प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने सेमरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजापुर सरैया के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर को पद से हटा दिया है। श्याम सुंदर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगा था, जोकि जांच में सही पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रजापुर सरैया के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गोंड पर गांव के ही अनिकेतमणि पांडेय ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया था। आरोप था कि कहार जाति का होने के बावजूद श्याम सुंदर ने अपने भाई वीरेंद्र कुमार की पत्नी संजू देवी का गोंड जाति का बताते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवा लिया। शिकायतकर्ता ने जाति प्रमाणपत्र व ग्राम प्रधान पद आवेदनपत्र निरस्त करने की मांग राज्य निर्वाचन आयोग और डीएम से की थी। डीएम ने एडीएम, एसडीएम और समाज कल्याण अधिकारी की टीम बनाकर मामले की जांच कराई। ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया। ग्राम प्रधान ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, लेकिन साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। इस कारण अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया। मामले में डीएम दिव्या मित्तल ने मंगलवार को ग्राम प्रधान रजापुर सरैया को प्रधान पद से पदच्युत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें