फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने पार्टी से त्याग पत्र दिया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- पार्टी पर लगाया मूल सिद्धांत से भटकने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजकर पार्टी पर मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया है। शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदीप सिंह सिसोदिया ने पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी दी।
उन्होंने कहाकि 1997 से लगातार पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भी जातीय आधार पर उपेक्षित किया गया। पार्टी अपने मूल सिद्धांत से भटक गई है। जिले में निष्ठावान कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। विगत वर्षों में नगर पालिका जैसे छोटे चुनाव में भी राष्ट्रीय नेतृत्व को गुमराह करके तीन-तीन बार प्रत्याशी बदले गए। जिसमें पार्टी की शर्मनाक हार हुई। पार्टी समाजवादी सोच से भटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पार्टी की नीतियों को स्वीकार कर पाना कठिन हो रहा है। लगातार कड़े संघर्ष, सामाजिक सेवा, पार्टी के प्रति निष्ठा और विगत 22 वर्षों से बिना किसी पद प्रतिष्ठा की लालसा से पार्टी हित में किए गए उनके कार्यों को उपेक्षित कर जातीय आधार पर अन्याय किया गया। सपा में जातिवाद, पूंजीवाद, परिवारवाद और धार्मिक उन्मादवाद को तवज्जों दी जा रही है। समाजवादी पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। जिसे अब सहन कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में वह पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त हो रहे हैं और अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें