फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पावर वीडर बना किसानों का साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि में बढ़ती श्रमिक समस्या और कृषि कार्यों की बढ़ती लागत के बीच आधुनिक कृषि यंत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं। इन्हीं यंत्रों में पावर वीडर/ टिलर छोटे एवं मध्यम जोत वाले किसानों के लिए उपयोगी मशीन साबित हो रहे हैं। इसके माध्यम से खेत की तैयारी, निराई-गुड़ाई तथा कतार वाली फसलों में खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्य कम समय और कम श्रम में किए जा सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 25,000 से 45,000 हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डाॅ. देवेश कुमार ने बताया कि पावर वीडर एक बहुउपयोगी कृषि यंत्र है, जिसे विशेष रूप से सब्जियों, बागवानी फसलों तथा कतार में बोई जाने वाली फसलों के बीच संचालन के लिए उपयोग किया जा सकता है। मशीन में लगे घूमने वाले ब्लेड मिट्टी की ऊपरी सतह को भुरभुरा करने के साथ-साथ खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलग-अलग मॉडल एवं अटैचमेंट के अनुसार इसका उपयोग खेत की तैयारी तथा अन्य कृषि कार्यों में भी किया जा सकता है।
पावर वीडर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि किसान को निराई-गुड़ाई के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों पर निर्भरता कम होगी। इससे कृषि कार्य समय पर पूरे किए जा सकते हैं। विशेष रूप से सब्जी, मक्का, दलहन एवं अन्य कतार वाली फसलों में प्रारंभिक अवस्था में खरपतवार नियंत्रण फसल की अच्छी वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें