फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बच्चे को बिटामिन ए का घोल पिला कर शुभारंभ करते सीडीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

27 अगस्त तक 2.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ‘ए’ की खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ सीडीओ अतुल मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाई। यह अभियान 27 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 2.13 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा की मौजूदगी में सीडीओ अतुल मिश्रा ने कहा कि जन-जन को स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। बच्चों को विभिन्न बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए मिशन इन्द्रधनुष से लेकर आयुष्मान, संचारी रोग अभियान के साथ ही अन्य अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन जनोपयोगी योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम को आगामी 27 अगस्त तक पूरा करके शासन को रिपोर्ट भेजनी है। जून 2019 में चले अभियान के दौरान कुल 93.83 प्रतिशत बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई थी। इस बार इस लक्ष्य को अधिक से अधिक पूरा करने में सभी कर्मी मनोयोग से जुटें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव, डॉ. मुबारक अली, अधीक्षक डॉ. वीके सोनी, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह होगी विटामिन ए की डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी। नौ माह से पांच साल तक के कुल 2.1 लाख बच्चे जनपद में हैं। इनमें से नौ माह से 12 माह तक के 12,447 बच्चे हैं, इन्हें आधा चम्मच अर्थात एक मिली लीटर घोल दिया जाएगा। जबकि एक से दो वर्ष के कुल 53,519 बच्चे हैं, जिन्हें दो एमएल अर्थात एक चम्मच विटामिन का घोल दिया जाएगा। वहीं, दो वर्ष से पांच वर्ष तक के कुल 1.47 लाख बच्चे हैं, जिन्हें एक पूरा चम्मच अर्थात दो एमएल का घोल दिया जाएगा। कुल 2070 सत्र चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

विटामिन ए से होता है यह लाभ
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि विटामिन ए से बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी रोग और कुपोषण से बचाव होता है। मानसिक दिव्यांगता में कमी आती है। एक साल में दो बार विटामिन ए की खुराक लेने से सभी कारणों से होने वाली मृत्यु में 23 प्रतिशत कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत कमी तथा अतिसार रोग के कारण होने वाली मृत्यु में 33 प्रतिशत की कमी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें