फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए साल से महंगी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच

Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए साल से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना महंगा हो जाएगा। पहली जनवरी से प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र के शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी है। ऐसे में दोपहिया वाहन पर 10 रुपये और चार पहिया पेट्रोल, डीजल व सीएनजी वाहन पर 20 रुपये अधिक शुल्क देने होंगे। परिवहन विभाग की ओर से शासन को प्रदूषण जांच में शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे अनुमोदन उपरांत लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2023 में सभी वाहनों के प्रदूषण जांच दरों में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिले में करीब तीन प्रदूषण जांच केंद्र संचालित हैं और सभी जगह एक ही तरह से जांच की जाती है। दोपहिया वाहनों का प्रदूषण जांच जो अभी 120 रुपये में होता है वह जनवरी से 130 रुपये में होगा। वहीं पेट्रोल, डीजल तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का शुल्क 160 से बढ़कर 190 रुपये तक होगा। इसी तरह सीएनजी चलित वाहनों का शुल्क भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही बीएस छह मॉडल के वाहनों के प्रदूषण जांच के शुल्क में भी इजाफा होगा। प्रदूषण जांच केंद्र के आंकड़ों को देखें तो हर महीने सभी केंद्रों से औसतन 1,200 तक प्रमाण पत्र जारी होते हैं।
कोट
परिवहन विभाग ने मूल्य बढ़ोतरी का प्रस्ताव प्रदूषण जांच के लिए भेजा है। यह अनुमोदित शीघ्र हो जाएगा, क्योंकि नई व्यवस्था से सर्टिफिकेट जारी करने की व्यवस्था शुरू करने के समय शुल्क नहीं बढ़ाया गया था। अनुमोदन के बाद जनवरी से नया दर प्रभावी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ, संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें