संतकबीरनगर। थाना एएचटी व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बालश्रम, बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए कपड़ की दुकान, ढाबा समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी थाना एएचटी इंस्पेक्टर अनिल कुमार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने बरदहिया बाजार में कपडे की दुकानों, ढाबों, वर्कशॉप, गैराज आदि स्थानों पर जांच की। चेकिंग के दौरान चार नाबालिग बाल श्रम करते हुए मिले। टीम ने बच्चों का रेस्क्यू कर उनके परिजन को सुपुर्द किया। मालिकों कों कड़ी हिदायत दी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम न कराएं। संवाद