संतकबीरनगर। एसओ महुली दुर्गेश पांडेय ने शनिवार को कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया।
एसओ ने पैदल गश्त के दौरान नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपील की कि लोग अपने-अपने घरों, काॅलोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा तथा फुटपाथ के किनारे ठेले तथा अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग कर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्होंने आम जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में बताया। संवाद