फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम और सीओ ने महाशिवरात्रि पर देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसडीएम मेंहदावल संजीव राय और सीओ सर्वदमन सिंह ने शनिवार को महाशिवरात्रि एवं रमजान को देखते हुए बेलहर कला थाना क्षेत्र के शिव मंदिर सेहुआ व शिव मंदिर राजघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा प्रबंध विद्युत व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधित निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से शांति सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
इसी तरह महुली थाना क्षेत्र के चौकी काली जगदीशपुर स्थित पिंडेश्वर महादेव मंदिर का एसओ दुर्गेश पांडेय ने निरीक्षण किया। मंदिर परिसरों एवं मेला स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें