फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करने के बाद पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसपी समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित
विज्ञापन

एसपी को प्रशंसा चिह्न और अन्य पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसपी डॉक्टर कौस्तुभ और 14 अन्य पुलिस कर्मी सराहनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

डीजीपी मुकुल गोयल की ओर से जनपद में अपराधों की रोकथाम व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी डॉक्टर कौस्तुभ को सिल्वर मेडल प्रशंसा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज पौली दीपक दूबे और हेड कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त एसआई चन्द्रभान पाठक को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के जरिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी इन्हें चार बार सम्मान मिल चुका है। इसी तरह हेडकांस्टेबल रामदरस सिंह यादव को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल रूदल यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। एसआई रविंद कुमार भारती व जगदीश को उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक तथा एसआई चंद्रभूषण साहनी को कुंभ मेला 2019 के दौरान पुलिस लाइंस झूंसी में परिवहन के पद पर सराहनीय कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से कुंभ मेला सेवा पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य आरक्षी फुलेना प्रसाद, विशेष्वर प्रसाद, आरक्षी विरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पांडेय व एचआरएमएस में नियुक्त महिला आरक्षी रीता सिंह तथा आरओआईपी में नियुक्त कांस्टेबल उदय प्रकाश सागर को सहराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें