फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर अकादमी का कार्य लगभग पूरा, पीएम मोदी ने रखी थी नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर अकादमी का कार्य लगभग पूरा, पीएम मोदी ने रखी थी नींव
विज्ञापन

- जिला जेल के उद्घाटन के वक्त सीएम ने मगहर में हो रहे कार्यों के जल्द लोकार्पण के दिए थे संकेत
मोहम्मद आफताब आलम अंसारी
मगहर। कबीरचौरा परिसर में करीब 50 करोड़ की लागत से कराए जा रहे कबीर अकादमी समेत 24 कार्यों में से अधिकांश पूरे हो चुके हैं। हाल में जिला जेल के उद्घाटन के वक्त मुख्यमंत्री ने कबीरचौरा में हो रहे कार्यों के लोकार्पण के जल्द संकेत दिए थे। इसके बाद यहां शेष बचे कार्यों में तेजी आई है।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा में स्वदेश दर्शन योजना समेत विभिन्न योजनाओं से 24 कार्य कराए जा रहे हैं। स्वदेश दर्शन योजना के 20 कार्यों को कार्यदायी संस्था वाप्कोस करा रही है। इसमें से गजवे का कार्य 97, व्याख्यान कक्ष का कार्य 80, आमी घाट का विकास कार्य 87 , पार्क का विकास कार्य 95, साउंड एंड लाइट शो 85, कलरफुल लाइट शो का कार्य 100 और बाउंड्रीवाल का कार्य 93 ,कैफेटेरिया 100, प्रदर्शनी गैलरी 95, कंट्रोल रूम लाइट शो का कार्य 98 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इन कार्यों की लागत 16 करोड़ 11 लाख 21 है। इसमें से करीब 13 करोड़ 86 लाख खर्च किए जा चुके हैं। संस्था के ठेकेदार समीर यादव ने बताया कि 20 कार्यों में अधिकांश पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के जरिए होने वाले कार्यों में कबीर की समाधि व मजार के चारों तरफ ग्रिल लगा दी गई है। पाथवे बन कर तैयार है। पार्क का कार्य अभी बाकी है। संस्था के अवर अभियंता चंद्रजीत यादव ने बताया कि संस्था द्वारा कराए जा रहे अधिकांश काम पूरे होने के करीब हैं। कुछ रकम आवंटित होनी है। रकम मिलते ही कार्यों में तेजी आ जाएगी।
28 जून 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कबीर अकादमी की नींव रखी गई थी। कार्यदायी संस्था आवास विकास के अवर अभियंता संतोष यादव ने बताया कि 23 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कबीर अकादमी का निर्माण कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। सिर्फ व्याख्यान कक्ष में कुर्सियां लगानी बाकी हैं। रास्ते का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
महंत विचारदास ने बताया कि परिसर में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्य पूर्ण होने पर इनकी संख्या में इजाफा होगा। साथ ही कबीर अकादमी के माध्यम से शोध छात्रों व पर्यटकों को कबीर साहेब के जीवन दर्शन से सीधे रूबरू होने का मौका भी मिल सकेगा। अधिकांश कार्य हो चुके हैं। बचे कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे। अक्तूबर-नवंबर में आयोजित संत समागम में कार्यों का लोकार्पण संभावित है। (संवाद)
विज्ञापन

29 को प्रमुख सचिव कार्यों की धीमी प्रगति पर लगा चुके हैं फटकार
प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृतिक मुकेश मेश्राम ने 29 अगस्त को कबीर चौरा परिसर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी थी। इसमें कार्यदायी संस्था वाप्कोस को कार्यों की धीमी प्रगति पर के लिए फटकार लगाई थी। कबीर अकादमी की प्रगति पर संतोष जताया था। बिल्डिंग के रंगों,पत्थरों आदि के बारे में भी निर्देश दिया था। उन्होंने कबीर अकादमी के बगल में पड़ी खाली जमीन पर म्यूजियम बनाने के लिए भी प्रस्ताव भेजने व परिसर में पानी न लगे इसकी निकासी के लिए नालों के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजने का क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अरविंद राय को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें