फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फिर गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, छह पेट्रोल पंप ड्राई

विज्ञापन
मेंहदावल के छपिया अंगद में बंद पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले में पट्रोलियम पदार्थों का संकट एक बार फिर गहरा गया है। शहर में स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। कहीं पेट्रोल नहीं है ताे कहीं डीजल न होने लोग परेशान हैं। मेंहदावल में तो चार पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं है। वहीं हरिहरपुर इलाके के भी दो पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल नहीं है। विकासखंड के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पंप पर लगभग एक सप्ताह से डीजल, पेट्रोल नहीं है। यही स्थिति विकासखंड के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप का है। जहां डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं है।
नगर क्षेत्र में स्थित इस कंपनी के एक पंप का भी यही हाल है। वाहन चालक पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, जहां कर्मचारी पंप ड्राई होने की जानकारी दे रहे हैं, जिससे तेल के लिए उन्हें अन्य पंपों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छपिया अंगद निवासी अवनींद्र नाथ त्रिपाठी, मुग्गन यादव, सुनील कुमार, दयासागर यादव आदि ने कहा कि क्षेत्र में स्थित पंपों पर कई दिनों से डीजल-पेट्रोल नहीं है। खेती का समय चल रहा है, ऐसे समय में पंप पर डीजल उपलब्ध न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इलाके के कुल चार पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं है। इससे लोग परेशान हैं।

हरिहरपुर में डीजल तो कहीं पेट्रोल नहीं

हरिहरपुर। क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर तेल न होने से लोग डीजल और पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं। डीजल न मिलने से गेहूं की मड़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं वाहनों के संचालन में भी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के महुली, हरिहरपुर के पेट्रोल पंपों पर दो दिन से डीजल और पेट्रोल नहीं है। नाथनगर, कुशहवा स्थित पंप पर पेट्रोल है, लेकिन डीजल नहीं है। लोग तामेश्वरनाथ पंप पर तेल लेने के लिए जा रहे हैं। किसान राज कुमार, संजय, देवेश ने बताया कि डीजल न मिलने की वजह से ट्रैक्टर से मड़ाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़क पर चलने वाले सवारी वाहन और अन्य वाहनों के लिए भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह रोसयाबाजार इलाके के भी एक पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें