फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल के लिए दूसरों से मांगते दिखे हेलमेट

Tue, 28 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मोती चौराहे पर ​स्थित पेट्रोल पंप पर हेलमेट व बिना हेलमेट लगाने वाले पहुंचे तेल लेने के लिए।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में स्थित पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नाे पेट्रोल का असर सोमवार को कई स्थानों पर दिखाई दिया। 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल वाहन चालकों को देना बंद कर दिया गया है। पहले दिन इस आदेश का पालन कराते हुए पेट्रोल पंप कर्मी दिखाई दिए। इस दौरान बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने के लिए आने वाले लोग दूसरों का हेलमेट मांगते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल के आदेश का अनुपालन होता दिखा। नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंप हों या ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप। हर जगह इस आदेश का अनुपालन होता दिख रहा था। धर्मसिंहवा क्षेत्र में पेट्रोल पंप वाले सीसीटीवी कैमरे को दिखाकर उसका भय दिखाते रहे। नतीजा यह रहा कि लोग हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेने जा रहे थे। पौली में पेट्रोल पंप पर कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच नोकझोंक होती दिखी। लेकिन कार्य करने वाले कर्मचारी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराते हुए दिखाई दिए। जो वाहन लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे और उनके पास अपना हेलमेट नहीं था तो वह दूसरे वाहन चालकों से हेलमेट मांगते दिखाई दिए। हेलमेट पहनकर आने के बाद ही उनको पेट्रोल दिया गया। कई पेट्रोल पंप संचालक अपने कर्मचारियों के साथ डीएम के आदेश का अनुपालन कराने के लिए परिसर में मौजूद रहे।

दिन में 12 बजे, मुखलिसपुर तिराहा स्थित पेट्रोल पंप
शहर के बीचो बीच मुखलिसपुर तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर संचालक अमरनाथ रुंगटा मौजूद रहे। वहां पर वह बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वाले लोगों को पेट्रोल न देने के लिए कर्मचारियों को आगाह करते रहे। कई लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचे, जिन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ लोग कर्मचारियों का मनुहार करने में जुटे रहे, इसके बाद भी उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया।
विज्ञापन

-
दोपहर एक बजे, सुुगर मिल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप
सुगर मिल तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर बड़े-बड़े अक्षर में बैनर लगाया हुआ देखा गया। जहां पर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का बैनर लगा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारी पेट्रोल लेने के लिए आने वाले लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से मना करते रहे। बिना हेलमेट के आने वाले लोग वहां पर पहले से ही हेलमेट के साथ खड़े लोगों से हेलमेट मांग कर अपने वाहन में पेट्रोल डलवाने में कामयाब हुए।

दोपहर 1:20 बजे, मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर आदेश का अनुपालन कराने के लिए एक कर्मचारी अलग से लगाया था। जो बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने के लिए आने वाले लोगों को पहले से ही लाइन में न लगने की सलाह देता रहा। कर्मचारी भी बिना हेलमेट के आने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दे रहे थे। इसके वजह से कई लोगों को मायूस होकर लौटने के लिए विवश होना पड़ा।

कोट
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगाया गया है। जो भी संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें