फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में शहर, आधी सड़क तक दुकानेंं

Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुस्तफा मार्केट के पास दुकानदारों ने सड़क तक किया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय की सड़कें अतिक्रमण में चपेट में हैं। आधी सड़क तक दुकानें लगाई जा रही हैं। जिससे सड़कें संकरी हो गई है और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर ठेला वाले भी समस्या को और बढ़ा रहे हैं। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है।
विज्ञापन

शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले गोला बाजार में सड़क की दोनों पटरियों के साथ ही आधी सड़क तक दुकानें लगाई जा रही हैं। बाकायदा छाजन डालकर दुकानदार कब्जा किए हुए हैं। इसी प्रकार की स्थिति शहर के बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद चौक, बरदहिया बाजार की भी है। कहीं पटरी पर दुकानें लगी हुई हैं तो कहीं ठेला वालों का कब्जा है। इससे शहर में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि यातायात पुलिस ठेला वालों को हटाती है, लेकिन कुछ घंटे के भीतर ही फिर से ठेला वाले दुकानें लगा लेते हैं। पुरानी सब्जी मंडी व बरदहिया बाजार की स्थिति यह है कि सड़क तक दुकानें लगने से आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-
करीब एक साल से नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर की पटरियों व सड़क तक अतिक्रमण होने के बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं। स्थिति यह है कि करीब एक साल से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया है। जिससे अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद है। यही नहीं शहर में आने वाले लोग अपने वाहन खड़ पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। शहर में आने वाले चकदही निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। जमा में फंसकर घंटों समय बर्बाद करना पड़ रहा है। शहर के औद्योगिक नगर निवासी परमात्मा चौधरी ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजाद चौक पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कोट
शहर में अतिक्रमण जाम की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तय की कर ली गई है। जल्द ही इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वैसे भी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि दुकानें नालियों की पीछे ही लगाएं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें