फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग बदहाल, सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढे

Mon, 01 Jul 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक के पैड़ी चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का हाल, बारिश में बढ़ गई राहगीरों की मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लॉक के पैड़ी चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाली पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। एक तो सिंंगल लेन रोड है, ऊपर से पटरियों पर भी गड्ढा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में पानी व कीचड़ भरा होने से राहगीरों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग व डीएम से सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग लगभग आठ किलोमीटर लंबा है। यह सड़क जगह-जगह टूट गई है। सड़क के किनारे पटरियों पर एक-एक फीट गहरा गड्ढा हो गया है। पैड़ी चौराहे से पांच सौ मीटर तक सड़क के किनारे पेड़ पौधे से उगने से रोड और संकरा हो गया है।
विज्ञापन

दानोकुइयां, रक्साकला, पुरैना, करही, गंगौली, पिड़वा, कानपारा, धरूई, मीरपुर, भैंसवारिया, देवरिया विजई समेत बस्ती जनपद के कई गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय आने जाने का यह इकलौता मार्ग है। सड़क किनारे गड्ढा और झाड़ उग आई है। इससे सड़क और संकरी हो गई है। सड़क किनारे पटरी पर बाइक सवार और वाहन नहीं उतरना चाहते हैं। आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर घंटों जाम लग जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी मास्टर अब्दुर्रहीम, मोहम्मद आरिफ खान,राजेंद्र प्रताप आदि लोगों को कहना है कि सडक़ के किनारे कच्ची मिट्टी होने से पैदल, बाइक व साइकिल सवार राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सडक़ पर चलना जान को जोखिम में डालने के समान है। सडक़ पर भारी वाहन आ जाने से कई-कई किलोमीटर दूर तक ओवरटेक नही हो पाता है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है।

पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग के मरम्मत के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें