फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन पटाखा : 474 वाहन चालकों पर 4.91 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 24 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन पटाखा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 474 वाहनों से 4.91 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन पटाखा अभियान के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 87 वाहन के चालकों से 92 हजार, थाना दुधारा 93 वाहन से 91,500 रुपये, थाना महुली 20 वाहन से 21 हजार, थाना धनघटा 35 वाहन से 35 हजार, थाना मेंहदावल 64 वाहन से 63,500 रुपये, थाना बखिरा 30 वाहन से 29,500 रुपये, थाना बेलहरकला 3 वाहनों से तीन हजार, थाना धर्मसिंहवा 6 वाहन से ठह हजार व यातायात पुलिस ने 136 वाहन से 1,49,500 रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ ही वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ ही लोगों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें