फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू... मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 20 Sep 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी खलीलाबाद में स्थापित है यूनिट
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्लाज्मा, क्रायो और पीआरबीसी का वितरण किया गया। एक मरीज के तीमारदार को पीआरबीसी दी गई। इसका रेट भी तय किया गया है। यूनिट का संचालन शुरू होने से मरीजों को संजीवनी मिली है। उन्हें अन्य जिलों की भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के परिसर में जिला ब्लड बैंक स्थापित है। मरीजों को जरूरत पड़ने पर प्लाज्मा, पीआरबीसी, क्रायो, प्लेटलेट्स आदि के लिए अन्य जिलाें की दौड़ लगानी पड़ती थी। शासन ने समस्या को देखते हुए ब्लड सेपरेशन यूनिट खोलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ब्लड बैंक में खाली पड़ी जमीन पर यूनिट खोला गया। एक साल से लाइसेंस का इंतजार चल रहा था। दो सप्ताह पूर्व लाइसेंस मिला तो यूनिट का संचालन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से संचालन शुरू हो गया है। मरीजों को जरूरत के अनुसार पीआरबीसी दी गई। जिनमें पीआरबीसी का रेट 1100 रुपये, प्लाज्मा का रेट 300 रुपये जबकि प्लेटलेट्स का रेट 300 रुपये निर्धारित है। इस संबंध में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि ब्लड सेपेरेशन यूनिट का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें