फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

- महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के किरहिरिया गांव के पास शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देखते ही डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के जयरामपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय भारत भूषण उर्फ भरत पुत्र राम बहादुर शुक्रवार की सुबह बाइक से अपनी 55 वर्षीय मां ज्ञानमती के साथ बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर गए थे। वह लोग देर शाम वापस घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में किरहिरिया गांव के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ही भारत भूषण उर्फ भरत की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने भारत भूषण उर्फ भरत को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां ज्ञानमती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ही शव को को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पत्नी अंतिमा का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक का चार वर्षीय बेटा समर और दो वर्षीय अमर है। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि बाइक सवार मृतक हेलमेट नहीं पहना था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें