फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: डायरिया से एक और मौत, अब तक 50 लोग पीड़ित

Mon, 18 Oct 2021 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मगहर।

सार

नहीं थम रहा है प्रकोप, लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या, नगर पंचायत के शादी भवन में लगा है स्वास्थ्य कैंप, डीएम और एसपी ने कैंप व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
डायरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में नगर पंचायत मगहर में डायरिया का प्रकोप बढ़ने से नगर के लोग भयभीत हो गए हैं। शनिवार को जहां डायरिया से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं, रविवार को भी एक वृद्ध की डायरिया से मौत हो गई। अब तक डायरिया से जहां तीन लोगों की मौत हो चुुकी है, वहीं, 50 लोग पीड़ित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग नगर में शिविर लगाकर पीड़ितों को दवा आदि वितरित करवा रहा है। डीएम और एसपी ने भी रविवार को मगहर के डायरिया से प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण किया और लापरवाही पर ईओ को हिदायत दी।

विज्ञापन


मगहर नगर पंचायत के इस्लाम नगर, टेली टोला, संतकबीरनगर, तकिया बाजार, तिवारी टोला, गांधी आश्रम वार्ड, काजीपुर समेत कई वार्डों में डायरिया का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के वाटर सप्लाई का दूषित पानी पीने से करीब 30 लोग बीमार हो गए थे। उसमें से दो लोगों की मौत शनिवार को हो गई थी। उसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा । अब तक करीब 50 मरीज पीड़ित हो चुके हैं। रविवार को डीएम और एसपी ने मगहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार वार्डों में शिविर लगाकर लोगों में दवा का वितरण कर रही है और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इसके साथ ही नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर भी करीब 10 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य कैंप में लगे डॉक्टर आलम हुसेन ने कहा कि रविवार को कैंप में सुबह से करीब 30 मरीज आ चुके हैं। इनमें एक आठ माह की बच्ची व 60 वर्षीय व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगे बताया कि सत्येंद्र 22 वर्ष, प्रेमा 20 वर्ष, इसरावती 60 वर्ष, वंदना 22 वर्ष, श्रेय 35 वर्ष, शकुंतला 35, गोपाल 25 वर्ष, भीम छह वर्ष, रिषभ 12 वर्ष, कमलेश 12 वर्ष, मोहम्मद इरफान 15 वर्ष, मोहम्मद फैसल 19 वर्ष, नूरजहां 25 वर्ष, अब्दुल्लाह 12 वर्ष, दुर्गावती देवी 62, रामु 10 वर्ष, दीपक 12 वर्ष, सदल 12, हिमांशु सात वर्ष, सलोनी आठ वर्ष, सलोनी पांच वर्ष, रोशनी 21, कलावती 22 वर्ष, रिद्धि 15, सिद्धि 17 वर्ष, इंदु 30 वर्ष, गायत्री 17, नेहा आदि डायरिया से पीड़ित थे। जिनका इलाज किया गया। इनमें वार्ड नंबर 12 निवासी 60 वर्षीय हरिप्रसाद गुप्ता की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सीएमओ ने पीड़ित मोहल्लों का स्वास्थ्य टीम के साथ किया भ्रमण

नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर एक इस्लामनगर में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर दीपक व वार्ड के सभासद भोलू पासवान और स्वास्थ्य टीम के साथ दौरा कर डायरिया से पीड़ित लोगों के घरों तक जाकर उनका हाल जाना और अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए उनमें आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। इस मौके पर राजकीय होमियोपैथिक प्रभारी चिकित्साधिकारी गौरव त्रिपाठी, सभासद भोलू पासवान, जीएनएम शालिनी पांडेय, एलटी शिवनंदन, एएनएम अर्चना, अशोक कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

डीएम ने लापरवाही पर ईओ को दी हिदायत
मगहर। नगर में डायरिया से बढ़ते मरीजों को देखकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। रविवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहले जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती मरीजों का हाल जाना। बाद में एसीएमओ डॉक्टर मोहन झा के साथ डायरिया के मरींजों के इलाज के लिए नगर पंचायत के शादी हाल में लगे स्वास्थ्य कैंप व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों व उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने नगर की साफ-सफाई व दूषित जल को लेकर अधिशासी अधिकारी को हिदायत दी।

डीएम दिव्या मित्तल ने अधिशासी अधिकारी से नगर के सभी 13 वार्डों की जानकारी मांगी। जिसे वे नहीं दे सकीं। उन्होंने दूषित पेयजल के टेस्टिंग के बारे में पूछा, जिसका उत्तर नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा कि ऑफिस में बैठकर काम नहीं होता है। फील्ड में जाइए या छुट्टी ले लीजिए। बीमारी फैली हुई है यह फ़ूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। वार्डों में छिड़काव व साफ-सफाई पर ध्यान दें। पानी की टेस्टिंग करवाएं। इस मौके पर चेयरमैन संगीता वर्मा, अधिशासी अधिकारी ज्योतिमा वर्मा, डॉक्टर मुबारक, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर आलम हुसेन, पूर्व डिप्टी चेयरमैन अवधेश सिंह, चौकी इंचार्ज हरीनारायण दीक्षित, अलकेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें