बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र के जिवधरा गांव में गत 25 मई को हुए विवाद में आरोपियों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने 19 लोगाें के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश पर 19 लोगों के खिलाफ बलवा तथा अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
जिवधरा गांव की निवासी उषा देवी पत्नी विश्वनाथ सिंह ने कोर्ट को दिए गए प्रत्यावेदन में आरोप लगाया कि उनका बेटा जितेंद्र सिंह विगत 14 मई को गांव स्थित एक बाग में गया था। वहां पर पहले से मौजूद अजय सिंह व अन्य चार लोगों के साथ मिलकर गाली देते हुए लाठी डंडे से बेटे को मारा पीटा, इसमें बेटे का दांत टूट गया। इसकी शिकायत बखिरा थाने में की गयी थी । उसी रंजिश को लेकर 25 मई की शाम सात बजे उसके बगल के रहने वाले जगमोहन सिंह करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसे व बेटे को मारने लगे। जिसमे बेटे का सिर फट गया। उसे काफी चोट आई है।
मामले में बखिरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश अजय सिंह, धीरज सिंह, जगमोहन, मूलचंद गुप्ता, गगनदीप गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, श्याम मोहन सिंह, राजनारायण उर्फ पिंगल सिंह, गिरजेश सिंह, समीर सिंह, विवेक सिंह, संगम सिंह, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह पर बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में केस किया है।