फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैमाइश का पत्थर उखाड़कर फेंकने का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव के एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही व्यक्ति पर पैमाइश का पत्थर उखाड़कर खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के इमलीडीहा गाांव के निवासी राजीव उपाध्याय ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने अपने खेत की पक्की पैमाइश गत 20 अक्तूबर 2024 को करवाई थी। इस दौरान पत्थर भी गाड़ा गया था। गत 11 जुलाई को उनके गांव के ही एक अन्य व्यक्ति जिसका खेत उनके खेत से सटा हुआ है, वह आए तथा खेत में गड़ा पत्थर उखाड़कर फेंक दिया और 14 फिट खेत भी अपने खेत में मिला लिया। जब इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने प्रतिरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। इस संबंध में एसडीएम से मुकामी कोतवाली खलीलाबाद थाने को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें