फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष, रामकरन मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष, रामकरन मंत्री बने
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड हैंसर बाजार के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें ओम प्रकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामकरन मंत्री और जनार्दन कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर कई दिनों से दावेदारों के बीच मतदाताओं से संपर्क का दौर चल रहा था। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंबिका यादव की अध्यक्षता में पहले बैठक कर दावेदारों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन करीब दो घंटे तक चली बैठक में जब कोई निर्णय नहीं निकल सका तो मतदान शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी चंद्रिका सिंह और पर्यवेक्षक बालकेश ओझा ने बताया कि कुल 383 मतों में से 361 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार ओम प्रकाश यादव को 218 और उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार शुक्ल को 143 वोट मिला। मंत्री पद के लिए रामकरन को 182 और संजय को 174 मत मिले। पांच मत अवैध पाए गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर जनार्दन चौधरी को 185 और रामेश्वर को 169 मत मिले। सात वोट अवैध पाए गए। चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी रही। इस मौके पर उत्तमचंद चौधरी, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, नितिन कुमार, रामकेवल यादव, रविशंकर, प्रदीप यादव, शशि कला, उमेश चंद्र मिश्र, राहुल यादव, सुनील मिश्रा और जयवर्धन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें