आम देने के बहाने किशोरी से वृद्ध ने की छेड़खानी
- सोमवार को नित्य क्रिया के लिए बागीचे की ओर गई थी किशोरी
- परिजनों के पहुंचने पर मारपीट पर आमादा हो गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को आम देने के बहाने बुलाकर वृद्घ ने छेड़खानी की। घटना सोमवार की है। मंगलवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी के मां का आरोप है कि सोमवार को उसकी 12 वर्षीय पुत्री नित्यक्रिया क लिए गांव के उत्तर बागीचे की तरफ गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का रहने वाला 60 वर्षीय कम्मल पांडेय उसकी बेटी को आम देने के बहाना बुला लिया। आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना को उसकी ननद ने देखा और दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को बताई। उसके बाद घर के लोग जब आरोपी के पास पहुंचे तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। आरोपी ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ मेंहदावल रामप्रकाश ने बताया कि आरोपी कम्मल पांडेय के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी कम्मल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।