फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच ससुुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत पांच ससुुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- 20 मई को हुई थी नीलम की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलवा ठकुराई निवासी एक विवाहिता की दो दिन पूर्व उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुुुरालियों ने बेटी का गला दबा दिया था। जिसकी वजह से बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बेटी की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र धूपे प्रसाद का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री 23 वर्षीय नीलम की शादी 20 मई 2021 को महेंद्र पुत्र झीनक निवासी बेलवा ठकुराई के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 25 जून को मायके से बेटी ससुराल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की देर रात ससुुुराली उसकी बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास किए। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह घटना की जानकारी मायके पक्ष को हुई। उसके बाद मायके के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग विवाहिता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार ने बेलहर पुलिस को तहरीर के माध्यम से दी। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में पति महेंद्र, सास इंद्रावती, देवर सिकंदर, संतू और प्रेमचंद निवासी बेलवा ठकुराई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें