संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जीडीपी को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में जनपद की जीडीपी को बढ़ाने के संबंध में जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अधिकारियों से प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देकर सहयोग के निर्देश दिए गए।
डीएम ने शासन की मंशा के अनुसार प्रदेश को वन ट्रिलियर डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने के लिए जनपद की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रमुख इंडिकेटर्स के आधार पर आच्छादन एवं उत्पादकता की समीक्षा की। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में जनपद का प्रतिशत अंश 0.49 प्रतिशत है, जिसे एक प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए संभव आयामों पर कार्य करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।