निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अभिहित अधिकारी
- कार्यालय में नहीं मिला उपस्थिति पंजिका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिहित अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली। इस पर एडीएम ने नराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा है।
एडीएम ने बताया कि अभिहित अधिकारी 10 मई को अवकाश लेकर समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए अनुमति लेकर लखनऊ गए थे, लेकिन 12 मई को कार्यालय में नहीं मिले। कार्यालय में दो लिपिक मौजूद मिले, लेकिन उपस्थिति पंजिका उपलब्ध नहीं थी। एडीएम ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि यहां के कर्मी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभिहित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।