अधिवक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान : जिला जज
- जनपद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- अधिवक्ता कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित : मधुसूदन त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बार के निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता न्यायालय की एक कड़ी है। जो न्यायालय में आए मुकदमे का समाधान कराते हैं। अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। जनपद बार एसोसिएशन के निर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह न्यायालय का सहयोग करेंगे और लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाएगा व उनका सहयोग किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता के कल्याण के लिए बार काउंसिल द्वारा कई योजनाओं का संचालन किए जा रहे हैं। आगे भी अधिवक्ता हित के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिला जज ने जनपद बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मौर्य और रंजू यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुव्रत भारती, कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन विजय कुमार यादव, संयुक्त मंत्री प्रसार रामकृष्ण मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रवि भूषण पांडेय समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलायी। इस दौरान अपर जिला जज अनिल कुमार वशिष्ठ, दिनेश प्रताप सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, काशिफ शेख, महेंद्र सिंह, प्रभात दूबे, फराज अहमद, अजीत मिश्र, दीपक सिंह, हरिकेश कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, सीपी पांडेय, शशि ओझा, कृष्ण मोहन मिश्र, सर्वजीत चौधरी, मोबीन, अरुण श्रीवास्तव, सत्य नरायन दूबे, वैभव चतुर्वेदी, उदय राज तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, अरुण यादव, मधुसूदन दुबे, नरेंद्र पांडेय, सुशांत मिश्र, राणा रविंद्र सिंह, रवीश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, अभिमन्यु पाल, नरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, महीप पाल, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।