कोदवट गांव मे युवक के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
- महुली थाना क्षेत्र के कोदवट गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कोदवट गांव के पूर्व प्रधान के बेटे का शव बृहस्पतिवार को फंदे से लटकता मिला। पिता जब बेटे के कमरे में गैस सिलिंडर तलाशने गए तब इसकी जानकारी हुई।
कोदवट के पूर्व प्रधान अमरजीत ने बताया कि 25 वर्षीय इकलौते बेटे सजन लाल ने बृहस्पतिवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि रसोई में गैस सिलिंडर नहीं था। उसी को ढूंढने के लिए जब बेटे के कमरे की तरफ गए तो अंदर से फाटक बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों का कहना है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ में नहीं आ रहा है।
वहीं, एसओ केडी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में पता चला है कि सजन लाल कुछ दिनों से तनाव में था। युवक के आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।