फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : बिना सीएमओ के चिकित्सक प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : बिना सीएमओ के चिकित्सक प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगी छुट्टी
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों के परीक्षा के दौरान अवकाश लिए जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के दौरान शिक्षक छुट्टी नहीं ले पाएंगे। छुट्टी के लिए उन्हें डीआईओएस के पास आवेदन करना होगा, उसके बाद अस्पताल में उनकी जांच के बाद अस्वस्थता का प्रमाणपत्र मिलेगा, तभी उनको बोर्ड परीक्षा से छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 24 मार्च से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की परीक्षाएं एक साथ होंगी। विगत वर्षों की परिषदीय परीक्षाओं में यह देखा गया है कि प्रधानाचार्य और अध्यापक बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करना चाहते हैं,। इसके साथ ही अस्वस्थता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर चिकित्सकीय अवकाश ले लेते हैं। इससे परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अत: परीक्षा के सफल संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य या अध्यापक चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन करते हैं तो उनकी अस्वस्था का प्रमाणपत्र सीएमओ स्तर से जारी होगा, तभी उन्हें अवकाश मिल सकेगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को इस आदेश का अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें