अधूरे कार्यों को कराएं पूर्ण : नोडल अफसर
संतकबीरनगर। नोडल अफसर अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम को कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सांसद निधि, जिला योजना, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के बजट और कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराए जाने पर जोर दिया।
नोडल अफसर अनिल कुमार ने कहा कि करीब 57 कार्य जिले में अभी अधूरे पड़े हैं। कार्यदायी संस्थाओं को सचेत किया कि अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराएं। स्थानीय स्तर पर यदि कोई दिक्कत है तो उसे डीएम के संज्ञान में लाएं। गांवों में विकास कार्य में तेेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन से सतर्क रहने की हिदायत दी। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी डीडी शुक्ला, डीएसटीओ एन के सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो