संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी स्थित खम्हरिया गांव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नेपाल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजवा दिया है। युवक के परिजनों से बात करने के प्रयास में पुलिस जुटी है।
कांटे चौकी क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना के बाद कांटे चौकी प्रभारी हरिकेश भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। शव से दुर्गंध उठ रहा था। उसके हाथ पर संजन गुदा हुआ था। स्थानीय लोग आशंका जता रहे थे कि युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। जो लाॅक लोने के वजह से खुल नहीं पा रहा था।
शव को देखकर नेपाल निवासी के रूप में आंका गया। पुलिस युवक के पास से मिले मोबाइल को खोलने के प्रयास में जुटी हुई है। जिससे उसके परिजनों को सूचना दिया जा सके। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मोबाइल अनलाॅक होने के बाद ही उसकी पहचान स्पष्ट हो सकेगी।