मेंहदावल। विद्युत निगम ने बुधवार को पचपोखरी के ग्राम-नौवा सहित आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 27 बकायेदरों से 3.86 लाख की हुई बकाया वसूली की गई। 7.36 लाख रुपये बकाए में 41 घरों की बिजली काटी गई।
प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान पचपोखरी क्षेत्र के ग्राम-नौवा में एक्सईएन पीके गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम नौवा समेत आसपास के क्षेत्रों में पांच टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू किया।
258 घरों की बिजली चेकिंग किया गया। 41 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई। चेकिंग के दौरान करीब 3.86 लाख रुपये के बकाए की भी वसूली की गई। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करें। उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिल प्रदान करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। संवाद