फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनीत बने जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनीत बने जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय में मतदान हुआ। नवनीत पांडेय अध्यक्ष, दुर्गेश नारायण मिश्र महामंत्री और घनश्याम त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। विजयी पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह नौ बजे से 2.30 बजे तक मतदान हुआ। 3:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। उसके बाद परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 323 मतों में से 309 मत पड़े। अध्यक्ष पद के नवनीत पांडेय को 114 मत, राकेश सिंह को 111, मोहम्मद मुकर्रम को 62 और कुंवर राणा प्रताप सिंह को 21 मत मिले। इस प्रकार तीन मतों से नवनीत पांडेय अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद के लिए दुर्गेश नारायण मिश्र को 137 मत, सुनील पांडेय को 88, कमरूद्दीन को 42 और सुधीर श्रीवास्तव को 41 मत मिले। इस प्रकार दुर्गेश नारायण मिश्र 49 मतों से चुनाव जीत गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम त्रिपाठी को 180 मत और उनके निकटतक प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर राव को 127 मत मिले। 53 मतों से घनश्याम त्रिपाठी विजयी हुए। निर्वाचित अध्यक्ष नवनीत पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता हितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं की बैठक के लिए जगह और पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। खुशी जताने वालों में राणा रविंद्र सिंह, रविश श्रीवास्तव, शशि कुमार ओझा, राकेश मिश्र, कृष्ण चंद त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, सुशांत मिश्र, महिप बहादुर पाल, सत्यनारायण द्विवेदी, संतोष चौधरी, नरेंद्र पांडेय, रामनाथ तिवारी, त्रयंबक तिवारी, रामकृष्ण यादव, मधुसूदन धर दुबे, बलराम राय, सुशील श्रीवास्तव, राजेश कुुुमार, मिथिलेश यादव, सिद्धार्थ पांडेय, प्रदीप पांडेय, अखिलेश्वर राय, अरूण श्रीवास्तव, गिरीश पांडेय, निरंजन सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, प्रभात रंजन चतुर्वेदी, रामअनुज राय, सरफराज नवाज आलम, विजय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें