प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्रकर सौपते जिला पंचायत सदस्य-स्रोत जिला पंचायत सदस्य
-जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीण उठाते रहे है पुल की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के कष्टहरनी नदी के घाटों पर पुल का निर्माण कराए जाने के लिए सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। इन पुलों की स्वीकृति मिली तो क्षेत्र की बड़ी आबादी की दुश्वारियां दूर हो जाएंगी। सांसद का जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने प्रमुख सचिव को सौंपा।
राम सुरेश चौरसिया ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरी के उत्तर कष्टहनी नदी घाट, ग्राम पंचायत बिषयाहन्नू और ग्राम पंचायत खरवनिया कला के पश्चिम नदी घाट पर पुल न होने से लोगों को आने- जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग मैनसिर से खजनी गोरखपुर, मझगांवा, कटाई बाजार होकर मुण्डेरवा जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस संबंध में सांसद को पत्र दिया था। सांसद ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को आम लोगाें की समस्या को देखते हुए तीनों स्थानों पर पुल निर्माण कराए जाने का आग्रह किया है।
सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि इन स्थानों पर पुल बन जाने से लोगों को 10 से 12 किलोमीटर घूमकर आने- जाने की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कि पूरा प्रयास है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाए, ताकि पुल का निर्माण कराया जा सके।