धनघटा। महुली-बस्ती मार्ग पर छितही गांव के सज्जाद नगर तिराहे पर बुधवार की देर शाम करीब सवा सात बजे दो बाइकों की टक्कर में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव के सज्जाद नगर तिराहे पर बुधवार शाम करीब सवा सात बजे अंधेरा होने पर दुकान बंद कर दुकानदार घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर तेज आवाज सुनकर वह उसी ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा तो दो बाइकें क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थीं और दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों को सीएचसी नाथनगर लेकर गए।
चिकित्सकों के अनुसार एक बाइक पर घायल प्रेम प्रकाश (40) पुत्र राम आसरे निवासी छितही थाना महुली और दूसरा पृथ्वी पाल (27) पुत्र राम पदारथ निवासी गाह पिदौरी जिला बस्ती है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद