सीएमओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंडलीय प्रोग्राम मैनेजर।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नवीन उपकेंद्रों का संचालन जल्द शुरू कराएं : अरविंद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय प्रोग्राम मैनेजर ने विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय प्रोग्राम मैनेजर अरविंद पांडेय ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शासन से स्वीकृत नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कायाकल्प योजना के तहत उपकेंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कहा, ऐसा करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
मंडलीय प्रोग्राम मैनेजर ने जिले के सभी ब्लाकों के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजरों के साथ बैठक में कहा कि कम्युनिटी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने की जरूरत है। ऐसे में सभी को मिलकर समन्वय बनाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नवीन उपकेंद्रों को तत्काल संचालित करने के लिए किराए पर भवन की व्यवस्था कराई जाए। ग्राम प्रधानों से संपर्क कर उनसे जमीन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि नया भवन बनवाया जा सके। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में आशा संगिनी के भुगतान का मामला उठा, जिस पर उन्होंने कहा कि आशा संगिनी को सहयोग के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय मैनेजर राजीव रंजन, डीसीपीएम संजीव कुमार, महेंद्र त्रिपाठी, राकेश यादव, नंदनी राय, रंजना, सुनील कुमार, दीपक अवस्थी, स्नेहलता, सर्वजीत यादव, सरोज यादव आदि मौजूद रहे।