फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीडी बांध सुरक्षित करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
तुर्कवालिया नायक गांव के पास घाघरा नदी की कटान को रोकने का प्रयास करते सिंचाई विभाग द्वारा लगाए ग - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एमबीडी बांध सुरक्षित करने में जुटा विभाग
विज्ञापन

कटान स्थल पर बालू भरकर डाली जा रहीं बोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी की कटान के जद में आ रहे तुकर्वलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कार्य में तेजी लाई गई है। बांध को सुरक्षित रखने के लिए कटान स्थल पर बालू भरीं बोरिया डाली जा रही हैं। ताकि नदी की धारा डायवर्ट हो सके।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में जिस स्थान पर कटान करके नदी ने एमबीडी बांध को तोड़ कर इलाके में तबाही मचाई थी, उसी स्थान के सामने नदी इस वर्ष भी कटान कर रही है। गांव वालों का कहना है कि नदी करीब 500 मीटर खेती को काट करके बंधे के करीब पहुंच चुकी है। जिस तरह की कटान वर्ष 2013 में थी उसी तरह की कटान इस वर्ष भी हो रही है। कटान करते हुए नदी बंधे से महज 100 मीटर की दूरी पर बह रही है। कटान स्थल पर बालू भरीं बोरिया डालकर सिंचाई विभाग कटान पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गांव वालों का कहना है कि बालू भरी बोरी कटान को नहीं रोक पाएंगी। सिंचाई विभाग के अधिकारी केवल यहां के लोगों को सांत्वना देने के लिए यह सब कर रहे हैं। हालांकि, बंधे का पीचिंग कार्य किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार का कहना है कि कटान स्थल पर नदी के धारा को डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि नदी की धारा उधर से मुड़ जाएगी। बांध को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें