फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदंबा लाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

विज्ञापन
भाजपा के नव नियुक्त जिलाअध्यक्ष के मनोनयन पर मेंहदावल में खुशी जताते भाजपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जगदंबा लाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन पार्टी को मजबूत करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदंबा लाल श्रीवास्तव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जगदंबा लाल श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष मनोनीत से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह है, वहीं, प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल चंद गुप्ता, अनिरुद्ध पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन तिवारी, खुनखुन पांडे, शक्ति मणि त्रिपाठी, हरिशंकर निषाद, देवी प्रसाद अग्रहरी, रविंद्र लोहिया, डॉ. मुरारी लाल प्रजापति, आशीष सिंह, इंद्रजीत मौर्य, राम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें