फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में मिलने वाली रकम की लालच में टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में मिलने वाली रकम की लालच में टूट गया रिश्ता
विज्ञापन

विदेश गए बड़े बेटे की जगह सामूहिक विवाह में छोटे बेटे को भेजने का दबाव बनाने का आरोप
छोटे बेटे को सामूहिक विवाह में नहीं भेजे तो लड़की वालों ने तोड़ दिया रिश्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विदेेश गए बड़े बेटे की जगह छोटे बेटे को सामूहिक विवाह में पैसे की लालच में भेजने का लड़की वालों ने दबाव बनाया। ऐसा करने से इनकार करने पर लड़की वालों ने बड़े बेटे के साथ तय रिश्ता तोड़ दिया। ऐसा आरोप लगाते हुुए लड़के के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जबकि लड़की वाले भी शादी के लिए एडवांस रकम लड़के वालों को देने का आरोप मढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के रहने वाले लड़के के पिता का आरोप कि उसके बड़े बेटे की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में तय थी। छह मई 2022 को शादी होने की तिथि तय थी। बड़ा बेटा विदेश में नौकरी करता है। शादी की निर्धारित तिथि से छह दिन पूर्व 30 अप्रैल 2022 को बेटा घर आता। आरोप है कि इसी बीच लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि कहा कि वे लोग सामूहिक विवाह के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर फाइल जमा कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से 11 दिसंबर को खलीलाबाद में स्थित एक निजी मैरेज हाल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। बड़ा बेटा विदेश में है। लड़की पक्ष के लोगों ने प्रशासन की ओर से शादी में पचास हजार रुपये पाने की लालच में छोटे बेटे को ही सामूहिक विवाह में भेजने का दबाव बनाया, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। आरोप है कि उसी से नाराज होकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूर्व में बड़े बेटे के साथ तय रिश्ता तोड़ दिया। इससे उसे काफी नुकसान हुआ है। उसने बड़े बेटे की शादी के लिए वाहन, टेंट, हलुवाई समेत अन्य कार्यों की बुकिंग कर एडवांस रकम दे दी थी। इस मामले में शादी तय तिथि पर कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है। जबकि दूसरा पक्ष भी लड़के पक्ष को एडवांस रकम देने का आरोप मढ़ रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें