फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की दशा सुधारे बगैर विकास संभव नहीं

विज्ञापन
श्रमिक दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक में आयोजित गोष्ठी में मौजूद रही महिलाएं।।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मजदूरों की दशा सुधारे बगैर विकास संभव नहीं
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर एकता व सद्भाव को मजबूत करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ट्रेड यूनियन कौंसिल के तत्वावधान में रविवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की हरजीत कौर व आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही श्रमिकों के हित में कदम उठाने की मांग की गई।
ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि कड़ी मेहनत के बावजूद मजदूरों की दशा में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक मई 1886 को अमेरिका में काम का समय आठ घंटे करने का आंदोलन शुरू हुआ था। लगातार श्रमिक संगठनों के संघर्ष की बदौलत काम करने का समय 15 घंटे से घटाकर आठ घंटे किया गया। उन्होंने कहा कि बिना मजदूरों के सहयोग से भवन निर्माण से लेकर औद्योगिक विकास संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मजदूरों की दशा सुधारे बगैर देश का विकास संभव नहीं है। ऐसे में इस दिशा में कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने आशा और आशा संगिनी का जिक्र करते हुए हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के हित में काम होना चाहिए, क्योंकि यह संवर्ग समाज के सबसे नजदीक है। समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र श्रीवास्तव व कृष्ण कुमार ने कहा कि असंगठित मजदूरों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कोष का गठन किया जाए। इसके साथ ही रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाया जाए। भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष झिनकू व सेवानिवृत्त जेई संघ के अध्यक्ष जोखन प्रसाद ने कहा कि केंद्र व राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करें। मजदूर नेता राम दरश गुप्ता ने न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की। अध्यक्षता कर रहीं हरजीत कौर व आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए निश्चित मानदेय दिया जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस दौरान संतोषी देवी, निक्की सिंह, पूनम देवी, सुनीता देेवी, पुष्पा, गीता देवी, चंद्रावती, किरन शर्मा, निशा देवी, रुक्मिणी, संकलावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर खलीलाबाद विकास खंड के सभागार में खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी की ओर से मनरेगा योजना में 100 दिवस कार्य किए श्रमिकों का सम्मान किया गया। ताकि ग्रामीण मनरेगा जॉबकार्ड धारकों का शहरों की तरफ पलायन रोका जा सके। कार्यक्रम के दौरान करीब श्रमिक मजदूरों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार पांडेय, रामबेलास, तकनीकी सहायक आशीष कुमार पांडेय सहित ब्लॉक के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें