फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रकों की लगी लंबी कतार, डीजल बचाने के चक्कर में रुकेंगे दो दिन

Wed, 31 Jul 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। लखनऊ गोरखपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन होने से ट्रक चालकों ने मगहर के पास ही ट्रकों को खड़ा कर दिया है और वहीं खाना भी बना रहे है। चालकों का कहना है कि बांसी होकर लखनऊ जाने में काफी डीजल लग जाएगा। इससे उनका नुकसान भी होगा। दो दिन रुकने के बाद वह जाएंगे। इधर फल व सब्जियों के ट्रक तो तत्काल बांसी होते हुए निकल जा रहे है।
बरेली जनपद से ट्रक लेकर आए सुरेश कुमार ने बताया कि वह चावल लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे। वहां से वापस लौटे है, लेकिन रास्ता बंद होने के चलते मगहर में ही रुक गए हैं। दो अगस्त को रास्ता खुलने की बात कही जा रही है। अगर बांसी होते हुए लखनऊ गए तो इसमें काफी डीजल लग जाएगा, क्योंकि बांसी का रास्ता काफी संकरा है। इस वजह से दो दिन रुकना सही रहेगा। इस वजह से ट्रक पर खाने पीने का सारा सामान रखते है और यही पर खाना भी बना रहे है। लाइन में लगे सभी ट्रक चालक ट्रक के पास ही खाना बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने रूट डायवर्जन का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बुधवार को श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे पर किए गए रूट डायवर्जन का निरीक्षण किया। दुर्गा मंदिर मगहर व टेमा रहमत में रूट डाइवर्जन के दौरान कांवड़ यात्रा में कावड़ियों, शिव भक्तों के सुरक्षित आवागमन आदि व्यवस्थाओं सहित कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें