- पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जगदीशपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को उसी गांव के कुछ लोग मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। किशोर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में चल रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जगदीशपुर गांव निवासी शिवराम का आरोप है कि उनका 16 वर्षीय बेटा दिलीप कुमार मवेशी चराने गया था। मवेशी भाग कर गांव निवासी एक शख्स के खेत में चली गई। नाराज होकर आरोपी ने परिवार के कुछ लोगों के साथ मिलकर किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सत्यनारायण समेत दो लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।