फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: पुलिस चौकी की छत पर गिरी बिजली, वायरलेस टॉवर व इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नष्ट

Wed, 05 Jul 2023 05:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी मगहर।

सार

मगहरा चौकी पर बिजली गिरने से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन काफी नुकसान हुआ। इसमें वायरलेस सेट, इंवर्टर, तीन बैट्री, बैरक, चौकी इंचार्ज आवास व भोजनालय में लगे 12 पंखे, फ्रिज, सबमरसेबल का मेन स्विच, सभी बल्ब, कूलर जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी मगहर पर लगे वायरलेस टॉवर पर मंगलवार देर शाम बिजली गिर गई। इस हादसे में चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी बाल- बाल बच गए, लेकिन वायरलेस सेट, पुलिस चौकी और बैरक, मेस में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि पुलिस चौकी भवन में बैठकर मंगलवार देर शाम पुलिस कर्मियों को कुछ निर्देश दे रहे थे। उसी दौरान शुरू हुई तेज बारिश के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही पूरा पुलिस चौकी परिसर अंधेरे में डूब गया।

इसे भी पढ़ें: प्यार का साइड इफैक्ट: महिला ने सरे बाजार पति और प्रेमिका को चप्पल से पीटा, बोली- जिंदगी बर्बाद हो गई
विज्ञापन


आवाज इतनी तेज थी कि रोंगटे खड़े हो गए और सभी पुलिसकर्मी डर कर पुलिस चौकी परिसर से बाहर आ गए। फिर देखा गया कि पुलिस चौकी पर लगे वायरलेस टॉवर पर बिजली गिरी है, जिससे टॉवर पूरी तरह ध्वस्त होकर चौकी की छत पर गिर गया।

विज्ञापन

बिजली गिरने से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन काफी नुकसान हुआ। इसमें वायरलेस सेट, इंवर्टर, तीन बैट्री, बैरक, चौकी इंचार्ज आवास व भोजनालय में लगे 12 पंखे, फ्रिज, सबमरसेबल का मेन स्विच, सभी बल्ब, कूलर जलकर नष्ट हो गए।

पुलिस चौकी भवन के नीचे बैठे दीवान आदित्य यादव, आनंद दूबे, मिथलेश मिश्र, रामविनय यादव, अशोक सिंह आदि ने कहा कि आवाज इतनी तेज थी कि अचानक आसपास तेज उजाला हो गया और वे सभी किसी अनहोनी की आशंका से डर गए थे। ईश्वर की कृपा से वे सभी सकुशल बच गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें