फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का जलाया पुतला

Thu, 25 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाते अ​धिवक्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर बांग्लादेश सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले 16 महीना में बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने की तमाम घटनाएं घट रही हैं। उनके जान माल के साथ मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या बर्बर तरीके से की गई है। वह बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा और उनके समक्ष उभर रहे खतरे को दर्शाती है। वहां अल्पसंख्यक हिंदू लगातार खतरे में है। जिससे वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए जीवन यापन कर पाना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए ताकि बांग्लादेश के हिंदुओं के जान माल की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री निरंजन सिंह, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, पूर्व महामंत्री राणा रवींद्र सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय, केसी त्रिपाठी, जितेंद्र नाथ मिश्र, रामदीन गुप्ता, राजू पांडेय, आनंद यादव, शिव नंदन, राजेश मिश्र, अवधेश पांडेय, अजय यादव, शैलेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें