मेंहदावल के टड़वरिया में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक-संव
- फोटो : संस्थान
मेंहदावल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मेंहदावल नगर के टडवरिया चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने सर्व समाज को एक धागे में पिरोकर नवभारत निर्माण की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, मेंहदावल पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष गंगा राम निषाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, महामंत्री आशीष सिंह, परमात्मा सिंह, विश्वराज सिंह, संदीप तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।