फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता मजदूर की मिली लाश

विज्ञापन
दीपपुर गांव निवासी मृतक मजदूर बलिकरन के रोते बिलखते परिज। ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चार दिन से लापता मजदूर की मिली लाश
विज्ञापन

मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की हो रही थी चर्चा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। चार दिन से लापता मजदूर की लाश शुक्रवार को दीपपुर गांव के पास स्थित झाड़-झंखाड़ में मिली। चरवाहों की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान दीपपुर गांव निवासी मजदूर 45 वर्षीय बलिकन के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पीड़ित पत्नी रतुला देवी ने बताया कि उसके पति बलिकरन सोमवार की सुबह घर से शनिचरा बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक से मजदूरी की रकम निकालने गए थे। तभी से वह घर नहीं लौटे। लापता पति की तलाश रिश्तेदारों समेत अन्य जगहों पर की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। चरवाहों ने शुक्रवार को गांव के पास झाड़-झ्ंाखाड़ में शव देखा और शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान उसके पति बलिकरन के रूप में हुई। पति की मौत कैसे हुई और झाड़ में शव कैसे पहुंचा, इसको लेकर चिंतित थी। इधर, बलिकरन की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। कुछ लोगों ने जहां मौत का कारण शराब अधिक मात्रा में पीना बताया, वहीं, कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें