फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी की परीक्षा की तैयारी पूरी, तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी की परीक्षा की तैयारी पूरी, तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल का भी हुआ गठन
कोविड नियमों का पालन करते हुए देनी होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा सात और आठ अगस्त को तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल भी लगाया गया है। परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था रहेगी।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा सात और आठ अगस्त को होगी। इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह पॉली की परीक्षा साढे़ नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूूूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। सात अगस्त को परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रत्येक पाली में 288 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। एचआर इंटर कॉलेज के एक ब्लॉक में पहली पाली में 430 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन आठ अगस्त को भी प्रथम पाली में 480 और दूसरी पाली में 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के बी ब्लॉक में सात अगस्त को पहली पाली में 295 परीक्षार्थी और दूूसरी पाली में इस केंद्र पर परीक्षा नहीं होगी। आठ अगस्त को इस केंद्र पर पहली पाली में 232 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। टीजीटी की परीक्षा में सात अगस्त को पहली पाली में 1063 और दूसरी पाली में 718 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि आठ अगस्त को पहली पाली में 1000 और दूूसरी पाली में 920 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक कक्ष में दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक शिक्षक और दूसरा डीएम के जरिए नामित गैर शिक्षक है। केंद्र पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से लगाए गए हैं। सचल दल की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थी कम से कम निर्धारित सामग्री ही लेकर परीक्षा में आएं और कोविड नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें