फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर प्रकरण : तीन आरोपियों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा में नेग लेने गई किन्नरों से हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा में एक घर से नेग लेने पहुंची किन्नरों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किन्नर अनुराधा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि जमोहरा निवासी भागीरथी यादव के यहां बधाई लेने गई थी। बधाई लेकर उनके घर से करीब 100 मीटर आगे बढ़ी तो भागीरथी यादव उनके पुत्र धर्मेंद्र व रमेश मारपीट कर घायल कर दिए। जिसके कारण सिर में व पैर की हड्डी में गंभीर चोट लग गई। उसके साथ गई एक अन्य किन्नर को भी चोट लगी थी। एक अज्ञात व्यक्ति भी मारपीट की घटना में संलिप्त था। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें