फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अमित शाह की जनसभा में खचाखच भरा रहा पंडाल, दिखा उत्साह

Fri, 24 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

- गूंजता रहा जय श्रीराम का उद्घोष
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में पंडाल खचाखच भरा रहा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। जिससे गजब का उत्साह दिखा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व से ही पूरी ताकत लगा दी थी। बूथवार संपर्क कर लोगों को जनसभा के लिए आमंत्रित किया गया। इसका असर भी देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों का हुजूम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। अमित शाह के आने से पूर्व ही पंडाल पूरी तरह से भर गया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग बाहर खड़े होकर गृहमंत्री की जनसभा को सुनते रहे। मौसम सुहाना होने से भी जनसभा में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

अमित शाह के मंच पर आते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज गया। विभिन्न टोलियों के साथ आए लोग अपने-अपने नेताओं के पक्ष में भी नारा लगाते रहे। गृहमंत्री ने जब राम मंदिर का जिक्र किया तो पूरा पंडाल उत्साह से भर गया। गृहमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई थी, इसके बाद भी उत्साहित कार्यकर्ता मंच के करीब पहुंचने के लिए मशक्कत करते रहे। अमित शाह की इस सभा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ता उनको सुनने के लिए एक घंटा पहले ही पहुंच गए थे। कार्यकर्ता बार-बार जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। अमित शाह भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी को भी बिना जांच के अंदर नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा कर्मी मुख्य गेट पर तलाशी व जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिए। सभा के बाद बाजार में भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति भी बनी। बैंक चौराहे परजाम की स्थिति बन गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के बाद कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें