फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवहन निगम से बेड़े से नहीं हट रहीं खटारा बसे

Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खराब खड़ी रोडवेज की बस-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर शुक्रवार को परिवहन निगम की एक खटारा बस खराब हो गई। इसके चलते जाम लग गया। यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया। बस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसको लेकर यात्री काफी हलकान हुए और नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास पर पुलिस शुक्रवार को दिन में फ्लैग मार्च की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान अयोध्या डीपो की बस आई और अचानक खराब हो गई। सड़क के किनारे खड़ी बस की वजह से जाम लग गया। इसके बाद टीएसआई परमहंस पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बस को वहां से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे। इसको लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताई। बाद में दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हुए।बस चालक रामसिंह चला रहा था।
निगम ने परीक्षार्थियों की नहीं ली सुधि
जिले में बस डीपो न होने की वजह से काफी समस्या हो रही है। जनपद से तमाम लोगों को पीईटी की परीक्षा देने के लिए गैर जनपद जाना है। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बस्ती डीपो से जुड़े लोगों की माने तो वहां से काफी बसें चलाई जा रही हैं। बसों के बारे में यहां पर कोई सटीक सूचना देने वाला नहीं है।
विज्ञापन

मेंहदावल बस अड्डा कर्मी रामसागर राय को 29 अगस्त को खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि यहां पर पूर्व में तैनात रहे प्रभारी टीएन दूबे को हटाकर बस्ती बस स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। इसकी वजह से तमाम परीक्षार्थियों व अन्य को निगम से संबंधित सूचना नहीं मिल पा रहा है। मेंहदावल और खलीलाबाद के बीच में काफी अच्छी खासी दूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें